Table of Contents
Quality Service Guarantee Or Painting Free
Get a rental agreement with doorstep delivery
Find the BEST deals and get unbelievable DISCOUNTS directly from builders!
5-Star rated painters, premium paints and services at the BEST PRICES!
Loved what you read? Share it with others!
EMI वेवर वाले होम लोन: जानें क्या हैं फायदे और सावधानियाँ
Table of Contents
भारत में ज़्यादातर लोग होम लोन की मदद से ही घर खरीद पाते हैं। जब आप होम लोन पर इतना निर्भर होते हैं और जब आपको पता चलता है कि इस पर EMI वेवर (छूट) का विकल्प है तो आप तुरंत उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन उस से पहले आपको को कुछ बातों की जानकारी होनी ज़रूरी है।
EMI वेवर वाले होम लोन कहाँ ढूंढें?
इस समय सिर्फ एक्सिस बैंक और LICHFL ही होम लोन पर EMI वेवर दे रहे हैं। एक्सिस बैंक ने 2017 में शुभ आरंभ (Shubh Aarambh) स्कीम लॉन्च की थी। इसमे कुल 12 EMI वेवर मिलते हैं, जिसमे 4 EMI की छूट आपको चौथे, आठवें और बारहवें साल के आखिर मे मिलती है।
Quality Service Guarantee Or Painting Free
Get a rental agreement with doorstep delivery
Find the BEST deals and get unbelievable DISCOUNTS directly from builders!
5-Star rated painters, premium paints and services at the BEST PRICES!
LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) ने हाल ही में एक स्कीम लॉन्च की है जिसका नाम ‘2020 होम लोन ऑफर’ है। लेकिन यह स्कीम सिर्फ बने बनाए मकान पर ही मौजूद है। LICHFL की स्कीम एक्सिस बैंक से अलग है, और इसमें सिर्फ 6 महीनों की EMI छूट मिलती है। इस स्कीम मे 2 EMI की छूट पाँचवें, दसवें और पंद्रहवें साल के आख़िर में मिलती है।
मुझे कौन सी बातों के बारे में पता होना चाहिए?
LICHFL लोन के लिए आपको इन चीजों को ध्यान में रखना है-
- यह स्कीम सिर्फ रेडी-टू-मूव-इन (बने बनाए) मकान/फ्लैट पर ही लागू होती है।
- मकान/फ्लैट का ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (अधिभोग प्रमाणपत्र) होना ज़रूरी है।
- इस लोन की अवधि ज़्यादा-से ज़्यादा 30 साल है।
- इसमें लोन की राशि ज़्यादा-से-ज़्यादा 5 करोड़ रुपए है।
- ये ऑफर सिर्फ 29 फरवरी 2020 तक ही वैलिड है और लोन का वितरण 15 मार्च 2020 से पहले होना चाहिए।
- पहले 5 साल में कोई प्री-पेमेंट नहीं कर सकते हैं।
- EMI को नियमित तौर पर और समय पर भरना ज़रूरी है। चेक बाउंस या फिर नॉन-रीपेमेंट (राशि ना चुकाने) की समस्या नहीं होनी चाहिए वरना वेवर का लाभ नहीं मिलेगा।
- लोन को किसी दूसरे बैंक मे ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है।
एक्सिस बैंक की शुभ आरंभ होम लोन स्कीम के लिए आपको इन चीजों को ध्यान में रखना है-
- यह स्कीम अंडर-कंस्ट्रक्शन, री-सेल या फिर रेडी-टू-मूव-इन (बने बनाए) मकान/फ्लैट पर ही लागू होती है।
- इस लोन की अवधि कम-से-कम 20 साल की होनी चाहिए।
- इसमे लोन की राशि ज़्यादा-से-ज़्यादा 30 लाख रुपये है।
- 4 साल खत्म होने तक इस लोन का प्री-पेमेंट नहीं किया जा सकता है।
- इस पर लोन राशि की 1% प्रोसेसिंग-फ़ीस लगती है।
- यह स्कीम सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए ही है।
- EMI को नियमित तौर पर भरना ज़रूरी है। 90 दिनों से ज़्यादा दिनों तक राशि बकाया नहीं रख सकते हैं या EMI चुकाने में 3 बार से ज़्यादा 30 दिनों तक देरी नहीं होनी चाहिए वरना EMI पर छूट नहीं मिलेगी।
क्या EMI वेवर वाला होम लोन एक अच्छा विकल्प है?
ये होम लोन उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जिनकी आमदनी मामूली होती है और ऐसे लोगों के लोन का प्री-पेमेंट करने की संभावना ना के बराबर होती है। एक्सिस बैंक की शुभ आरंभ स्कीम का लक्ष्य किफायती घरों के विकल्प हैं, इसलिए लोन की लिमिट भी ज़्यादा से ज़्यादा 30 लाख रुपये रखी गई है।
अगर आप अच्छा कमाते हैं और जानते हैं कि आपकी आमदनी आगे जाकर बढेगी तो ये लोन आपके लिए फ़ायदेमंद नहीं है क्योंकि इन्हें पहले बंद करना या प्री-पेमेंट करना बहुत मुश्किल है। किसी भी लोन के प्री-पेमेंट की सिफारिश की जाती है। यहाँ तक कि RBI भी प्री-पेमेंट को बढ़ावा देता है क्योंकि यह कर्ज-मुक्त रहने का एक साधन है और इससे आपके क्रेडिट स्कोर में भी तुरंत सुधार हो जाता है।
यह भी देखा गया है कि लोन लेने वाले ज़्यादातर लोग अपना लोन 8 साल में बंद कर देते हैं इसलिए इस अवधि मे मिलने वाले वेवर फ़ायदेमंद साबित होते हैं। लोन लेने वाले ज़्यादातर लोगों के लिए 8 साल के ऊपर का लोन ज़्यादा फ़ायदेमंद साबित नहीं होता है ।
इसमे एक और बड़ी कमी ये है कि आप अपने लोन को उन बैंकों मे ट्रांसफर नहीं कर सकते जो लोन पर कम इंटरेस्ट रेट देते हैं।
आपको वही होम लोन चुनना चाहिए जिसकी इंटरेस्ट रेट, प्रोसेसिंग फी और जिसकी शर्तों पर आप सहमत हों। सिर्फ वेवर को ही ध्यान में नहीं रखना चाहिए।
अगर आप घर खरीदने का सोच रहे हैं तो NoBroker पर मौजूद कुछ विकल्प ज़रूर देखें। इसमे आपको होम लोन के विकल्प भी मिलेंगे, जो आपको आसानी से अपने सपनों का घर लेने मे मदद करेंगे।
[widget_homeLoan_checkEligibility_form]Recommended Reading
होम इंश्योरेंस के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
May 18, 2020
10940+ views
अब हैदराबाद में सस्ती क़ीमत में आपके सपनों का घर: जानें कैसे ले सकते हैं होम लोन
October 13, 2022
4207+ views
पुणे में सस्ते होम लोन के नए अवसर आपके सपनों का घर पाने के लिए
January 31, 2025
3938+ views
दिल्ली में होम लोन के साथ उठाये बेहतर लाभ
January 31, 2025
3552+ views
बेंगलुरू में बेहतर होम लोन के साथ उठाये लाभ
January 31, 2025
3547+ views
Loved what you read? Share it with others!
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41937+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39315+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29661+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27569+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21255+ views
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!