Loved what you read? Share it with others!

WhatsApp
Twitter
LinkedIn
Facebook
Copy Link
thumbnail
Home Blog NoBroker Hindi Blogs मुंबई के 5 उपनगर जहाँ हैं बेहतरीन स्कूल

मुंबई के 5 उपनगर जहाँ हैं बेहतरीन स्कूल

Updated : October 1, 2025, 11:49 AM

Author : open_graph_image Admin

3.3k views
मुंबई जैसे बड़े और हलचल वाले शहर में स्कूल के अनगिनत विकल्प हैं। आप ये कैसे जान पाएँगे  कि कौन सा स्कूल और इलाका(एरिया) आपके बच्चे और उसके विकास के लिए बेहतरीन है। NoBroker/ नोब्रोकर में हमने कुछ स्कूल और उपनगरीय इलाक़े चुने हैं जो आपको अच्छे लगेंगे। ऐरोली मुंबई में स्कूल  अगर सेंट्रल मुंबई आपके लिए बहुत भीड़- भाड़ वाला इलाका(एरिया) है और आप कुछ खुली हवा वाली जगह चाहते हैं तो हम आपको ऐरोली का सुझाव देंगे। यहाँ पर आपके बच्चों के लिए कुछ बढ़िया स्कूल हैं  जो आपके बच्चे को सम्पूर्ण रूप से बेहतर शिक्षा देने के लिए साधन सम्पन्न हैं। आप न्यू होराइजन स्कॉलर्स  स्कूल और नीओ किड्स, डी ए वी पब्लिक स्कूल, दत्ता मेघे वर्ल्ड अकादमी, मज़ीदुन हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज आदि को देख सकते हैं। प्री स्कूल के लिए आप यूरो स्कूल को चुन सकते हैं,यह  प्ले स्कूल शहर के उच्च श्रेणी के स्कूलों में गिना जाता है। [caption id="attachment_5088" align="alignnone" width="383"]Datta Meghe World Academy दत्ता मेघे वर्ल्ड अकादमी[/caption] मुलुंड मुंबई में स्कूल  मुलुंड बच्चों की परवरिश करने के लिए एक बढ़िया जगह है क्योंकि यहां पर बहुत सारे पार्क  और स्कूल भी हैं। यहां आपको इंटरनेशनल, कान्वेंट और मराठी माध्यम स्कूलों का बढ़िया मिश्रण मिलेगा। सबसे ज्यादा ध्यान देने योग्य संस्थानों /इंस्टीट्यूट्स में डी ए वी इंटरनेशनल स्कूल, शेठ करमशी कानजी इंग्लिश स्कूल (एस.के.के.ई.स्कूल), यूरो किड्स और एन.ई.एस इंटरनेशनल-आई.बी. वर्ल्ड स्कूल आदि हैं। और भी कई  स्कूल हैं पर ये उन सब के मुकाबले में बढ़िया और अलग हैं। [caption id="attachment_5089" align="aligncenter" width="580"]NES International-IB World School एन ई एस इंटरनेशनल- आई बी वर्ल्ड स्कूल[/caption] घाटकोपर मुंबई में स्कूल  घाटकोपर को अपने खूबसूरत और शांत वातावरण के लिए माना जाता था। अब यह ग्रेटर मुंबई का एक  हिस्सा है और पूरे शहर जैसा ही जीवंत और हलचल वाला है। जो स्कूल आप चुन सकते हैं उनमें  द यूनिवर्सल स्कूल, घाटकोपर( मुंबई का चौदहवाँ बढ़िया स्कूल) ,द लर्निंग कर्व, आर.एन.गाँधी इंग्लिश हाई स्कूल और प्री स्कूल में यूरो किड्स सबसे आगे हैं। [caption id="attachment_5090" align="aligncenter" width="580"]The Universal School, Ghatkopar द यूनिवर्सल स्कूल घाटकोपर[/caption] मलाड मुंबई में स्कूल  मलाड मुंबई के सबसे तेजी से बढ़ने वाले  उपनगर के रूप में जाना जाता है और अपने नाम के मुताबिक  यहाँ पर बहुत सी सुविधाएँ हैं। बढ़िया मॉल्स,रेस्टोरेंट, सुंदर गेट वाली कम्युनिटीज(सोसाइटीज) आदि सभी कुछ यहाँ पर हैं। अगर आप बढ़िया स्कूल ढूंढ़ रहे हैं तो आपको ये जानकर ख़ुशी होगी की 70 से भी ज़्यादा बढ़िया स्कूलों  में से आप यहाँ चुन सकते हैं! मलाड में मराठी और इंग्लिश स्कूलों का अच्छा मिश्रण मिलेगा। देखने लायक स्कूलों में से आर्किड द इंटरनेशनल स्कूल, पिनाकल हाई इंटरनेशनल स्कूल और विबग्योर हाई सबसे बढ़िया हैं। [caption id="attachment_5091" align="aligncenter" width="512"]Orchids The International School आर्किड द इंटरनेशनल स्कूल[/caption] कांदिवली मुंबई में स्कूल  कांदिवली का एक रोमांचक  इतिहास रहा है जो कि पाषाण युग से जुड़ा है। इसलिए आप सोच सकते हैं कि यह एक  ऐतिहासिक चीजों से भरपूर बढ़िया जगह होने के साथ अब नए ज़माने की सुविधाओं वाली  जगह है। यहाँ पर पुराने और नए स्कूल का मिश्रण हैं, सबसे पुराना आवर लेडी ऑफ़ रेमेडी हाई स्कूल है जो कि 1920 में स्थापित हुआ था। दूसरे बढ़िया स्कूलों  में ठाकुर विद्या मदिंर जूनियर कॉलेज एंड हाई स्कूल, कैंब्रिज स्कूल और रयान इंटरनेशनल स्कूल हैं । और भी कई अच्छे स्कूल हैं पर यहाँ दिए गए स्कूलों ने बढ़िया नाम कमाया है। [caption id="attachment_5092" align="aligncenter" width="512"]Our Lady of Remedy High School आवर लेडी ऑफ़ रेमेडी हाई स्कूल[/caption] अगर आप इन सभी उपनगरों में से किसी एक में रहना चाहते हैं तो नोब्रोकर आपकी मदद कर सकता है। आप हमारी वेबसाइट नोब्रोकर पर बहुत सारी डील्स और ऑफर देख सकते हैं। नोब्रोकर के साथ आप अपने आदर्श घर से सिर्फ एक क्लिक दूर हैं।

Loved what you read? Share it with others!

WhatsApp
Twitter
LinkedIn
Facebook
Copy Link

Join the conversation!

Subscribe to our newsletter

Get latest news delivered straight to you inbox

Recent blogs in

banner

Faster, better & smooth experience on the app

Exclusive app features

Real-time property alerts

Smart property suggestions

Continue on web

You're all set!

Get ready for regular updates and more.

Help us assist you better

Check Your Eligibility Instantly

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Popup Top Image

Tenant Super Relax Plan

Enjoy Hassle-Free Renting

tick icon Full RM + FRM support
tick icon Instant alerts & premium filters
tick icon Rent negotiation & relocation help
Form submitted successfully!

You're all set!

Get ready for regular updates and more.

icons

Login / Sign up

Zero Brokerage.

Thousands of new listings daily.

100 Cr+ Brokerage saved monthly.

Change Phone
Get updates on WhatsApp