Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
चेन्नई में अच्छे स्कूल वाले 5 इलाके
Table of Contents
स्कूल केएफआई[/caption]
चेन्नई में अंबत्तूर में स्कूल
अंबत्तूर को प्रसिद्ध हरक्यूलिस साइकिल के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है। यहाँ पर डनलप और ब्रिटानिया जैसी कई प्रसिद्ध उद्योग(इंडस्ट्रीज) भी हैं। 1960 में अंबत्तूर में कई उद्योग एक साथ शुरू हुए जिसके कारण यहाँ के रियल एस्टेट मार्केट में तेज़ी से वृद्धि हुई। जो लोग यहाँ रहते हैं वे यहाँ बताए गए स्कूलों को देख सकते हैं जैसे -एबेनेज़र लिविंग वर्ड मैट्रिक स्कूल, टी.आई मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जोसेफ’स मार्टिक स्कूल और जी.के. शेट्टी विवेकानंद विद्यालय आदि । ये स्कूल इस क्षेत्र के कुछ बेहतरीन और सबसे अच्छे स्कूलों में से एक हैं।
[caption id="attachment_5130" align="aligncenter" width="512"]
डी.ऐ.वी स्कूल[/caption]
चेन्नई में अदम्बक्कम में स्कूल
अदम्बक्कम, चेन्नई के सबसे पुराने इलाकों में से एक है और इसे कुछ समय पहले तक एक खूबसूरत झील के लिए जाना जाता था। यह झील समय के साथ साथ ख़त्म होती जा रही थी लेकिन अब धीरे-धीरे इस झील ने वापस अपना वही रूप हासिल कर लिया है। अदम्बक्कम श्री नंदेश्वर नाम के एक प्राचीन मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के लोकप्रिय स्कूलों में व्यास विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदिरा गांधी मैट्रिक स्कूल, जी.के. शेट्टी हिंदू विद्यालय, मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी स्कूल और यूनिटी पब्लिक स्कूल हैं।
[caption id="attachment_5129" align="aligncenter" width="512"]
डी.ऐ.वी स्कूल[/caption]
चेन्नई में अन्ना नगर में स्कूल,
अन्ना नगर को पहले नदुवक्करई या मुलम गांव के नाम से जाना जाता था और अब इसे अन्ना नगर टॉवर और अन्ना आर्क के नाम से जाना जाता है। इस इलाके में विकास 1968 में विश्व व्यापार मेला के बाद से शुरू हुई थी और तब से लगातार इस इलाके में विकास होता जा रहा है। यहां बहुत से स्थापित स्कूल जैसे - ब्रिटिश स्कूल, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कों) और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स), एस.बी.ओ.ए. स्कूल और जूनियर कॉलेज और चिन्मय विद्यालय आदि हैं।
चेन्नई में वेलचेरी में स्कूल
वेलचेरी में बहुत समय पहले एक वन्य अभयारण्य था और यहाँ कई विदेशी पक्षियों के घर हुआ करते थे। लेकिन तेजी से विकास के कारण ये सब नष्ट हो गया है। अभी भी यह चेन्नई का बहुत तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है और अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण इस क्षेत्र में बहुत सारे आईटी के लोग आकर बस रहे हैं। यहाँ पर टीसीएस, टेलीडाटा जैसी कई अन्य बड़ी आईटी कंपनियों भी हैं। यदि आप यहां रहते हैं और अच्छे स्कूलों की तलाश में हैं तो डीएवी स्कूल, सेंट ब्रिटोस अकादमी, नवदिशा मोंटेसरी और द आश्रम जैसे स्कूलों को आजमा सकते हैं ।
चेन्नई में किराए पर घर लेने और बिक्री के लिए NoBroker के पास बहुत सारे घर हैं, अच्छी डील्स और ऑफ़र के लिए आप हमारी वेबसाइट देख सकते हैं ।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41953+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39351+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29686+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27594+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21281+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!