Loved what you read? Share it with others!
किचन स्पेस सेवर्स जिसकी आपको अभी है ज़रूरत – छोटे किचन के लिए स्मार्ट आइडियाज
2- नेस्टिंग बाउल्स और लिड्स
नेस्टिंग बाउल्स बहुत शानदार होते हैं! काम ना आने पर भी वो काफी जगह बचा लेते हैं। ये नेस्टिंग बाउल्स अलग-अलग शेप और साइज़ में आते हैं और ये आपके बचे हुए खाने से लेकर आपकी महीने के किराने के सामान और सब्जियों तक सब कुछ रखने के काम आते हैं।
ये लिड्स आपस में भी फिट हो जाते हैं जो एक छोटे किचन में सामान रखने का सबसे बेहतरीन विकल्प बन जाता है।
3- ड्रॉवर ऑर्गेनाइजर
अगर आपको अपना किचन ड्रॉवर खोलना और अपने बर्तन और कटलरी इधर-उधर पड़े हुए देखना पसंद नहीं है, तो आपको एक ड्रॉवर ऑर्गेनाइजर की सख्त ज़रुरत है। ये ऑर्गेनाइजर आपको आपकी बर्तन और कटलरी को ढंग से रखने में मदद करता है जिससे उन्हें ढूंढना भी आसान हो जाता है। आपको एक चम्मच को पूरे ड्रॉवर में ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ती है क्योंकि ऑर्गेनाइज़र में उसकी अलग जगह बनी होती है और इतनी चीजें रखने के बाद भी आपके ड्रॉवर में काफी जगह बच जाती है।
4- कॉर्नर स्टोरेज
ज़्यादातर घरों में कोनों पर ध्यान नहीं दिया जाता, लेकिन जिस घर में छोटा किचन हो उस में आप किसी भी कोने को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं। चाहे वो काउंटर के ऊपर का कोई कोना हो या फिर कैबिनेट के अंदर का कोई कोना, आप उस जगह पर सही चीज़ लगाकर उस जगह का इस्तेमाल कर सकते हैं।
काउंटर्स के लिए कुछ खास स्टैंड आते हैं जो की कोनों में लगाए जाने के लिए ही बने होते हैं। आप इन स्टैंड का इस्तेमाल सामान रखने के लिए या डिस्प्ले रैक के लिए भी कर सकते हैं। एक कैबिनेट में आप पुल-आउट स्टैंड या लेज़ी सूज़ी लगाकर उस जगह का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं।
5- वर्टीकल शेल्वस
जब आप शेल्फ के बारे में सोचते हैं तो आपके दिमाग में सिर्फ आड़े (horizontal) शेल्फ आते हैं पर आपके किचन जहाँ आपको इतनी सारी चीज़ें रखनी होती है, वहां खड़े (vertical) शेल्फ काफी अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।
पैन, कटिंग बोर्ड, ट्रे, प्लेट जैसी कई चीज़ों को रखने के लिए वर्टीकल शेल्फ काफी अच्छे होते हैं। जब हम उन्हें आढ़ा रखने के बजाय साइड में रखते हैं तो वे काफी कम जगह लेते हैं। जब आपके पास वर्टिकल स्टोरेज होगा तो आप देखेंगे की हर चीज़ तक पहुँचना और उसकी देख-रेख करना काफी आसान हो जाता है।
अगर आप ये सभी आइडिया इस्तेमाल कर चुके हैं और फिर भी अपने छोटे किचन से खुश नहीं हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। NoBroker आपके लिए ऐसा घर ढूंढ सकता है जिसमें आपकी ज़रूरत के हिसाब का किचन स्पेस होगा। हमारे पास आपके लिए हज़ारों ऑप्शन हैं, तो घर बदलने के फैसले में कोई देरी ना करें, आपको अपने सपनों का किचन ज़रूर मिलेगा।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41957+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39361+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29691+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27600+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21286+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!