Table of Contents
Loved what you read? Share it with others!
घर किराए से लेते समय एक परिवार को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Table of Contents
स्कूल और डे केयर
अगर आपके बच्चे 5 साल से ऊपर के हैं, तो आपको अपना घर अच्छे स्कूलों के पास ढूंढना होगा। सबसे पहले उस सिटी के सारे अच्छे स्कूलो के बारे में जानकारी हासिल करें,उसके बाद अपने बच्चे का स्कूल चुनें और फिर उस क्षेत्र में घर की तलाश करें। ये लेख आपको बैंगलोर, मुंबई, पुणे और चेन्नई के अच्छे स्कूलों के इलाकों में एक अच्छा घर ढूंढने में आपकी मदद करेगा । यदि आपका बच्चा 5 वर्ष से कम आयु का है और आप और आपके पति / पत्नी बाहर काम करते हैं, तो आप एक अच्छे डेकेयर सेंटर के पास अपने घर की तलाश करें। यह लेख आपको ऐसी जगह पर घर ढूंढने में आपकी मदद करेगा ताकि आप और आपका बच्चा दोनों खुश रह पाए।
आपको कितने कमरों की ज़रूरत है
क्या आपका परिवार बढ़ने वाला है? या फिर क्या आपके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य आपके घर अक्सर आते जाते हैं? यदि आपका उत्तर दोनों के लिए हाँ है, तो आपको 2 या उससे अधिक बेडरूम वाले घर की ज़रुरत होगी। यदि आपके बच्चे बढ़ रहे हैं तो आपको खेल के मैदान या पार्क और अन्य मनोरंजक विकल्पों के पास अपने घर की तलाश करनी होगी। अगर आप अपने घर में ही ऑफिस का सेट अप करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अतिरिक्त स्थान की ज़रुरत होगी और साथ ही 24/7 पावर बैक-अप और हाई-स्पीड इंटरनेट की भी ज़रुरत होगी,अतः आपको इन चीज़ों को भी ध्यान में रखकर अपने घर की तलाश करनी होगी।
क्या आपको फर्नीचर की ज़रुरत है?
अगर आप अपने शहर से किसी अन्य शहर में जा रहे है, तो संभवतः आपके पास आपके सभी फर्नीचर नहीं होगें । इस स्थिति में आपको उन घरों की तलाश करनी चाहिए जो आपको ज़रूरी सभी फर्नीचर और सुविधाएं देते हों। NoBroker पर आप फुल्ली फर्निश्ड , सेमी -फर्निश्ड और अनफर्निश्ड घरों को अलग अलग देख सकते हैं। यदि आप एक अनफर्निश्ड घर चुनते हैं और जल्दी ही उस शहर से शिफ्ट होने वाले हैं तो ऐसी स्थिति में अपना फर्नीचर किराए पर ले सकते हैं। ऐसी बहुत सी फर्नीचर किराये पर देने वाली कंपनियां हैं जो किराए पर फर्नीचर के सिंगल पीसेज,बेडरूम का पूरा सेट, लिविंग रूम सेट ओर भी बहुत कुछ देती हैं।
इमारत/बिल्डिंग की सुरक्षा
बहुत से बिल्डर्स ज़्यादा मुनाफ़ा कमाने के लिए कईं छोटी ज़रूरी चीज़ों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, इसलिए घर लेने से पहले आपको इसे अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। सिर्फ़ वेरिफाइड बिल्डर्स पर ही भरोसा करें और हो सके तो घर के मालिक से ज़्यादा से ज़्यादा सवाल करें। अगर यह एक इंडिपेंडेंट हाउस है मतलब घर भी आपका और प्लॉट भी, तो देखें कि यह कब बना था और मकान की ठीक से देख रेख की गई है या नहीं। [caption id="attachment_5210" align="aligncenter" width="768"]
इमारत/बिल्डिंग की सुरक्षा[/caption]
हमें हमेशा घर में उपलब्ध लीक, मोल्ड, रनिंग वाटर और स्वच्छता से सम्बंधित सुविधाओं पर बहुत अच्छी तरह से ध्यान देना चाहिए। इन कुछ प्रमुख मुद्दो का हमेशा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इन्हे ठीक करने में काफ़ी समय लग जाता है। सिक्योरिटी कैमरा, अलार्म,फायर एग्जिट और सिक्योरिटी गार्ड्स आदि सुरक्षा से सम्बंधित सुविधाओं पर भी हमें ध्यान देना चाहिए।
आपको अपने घर की लोकेशन का भी बहुत ध्यान रखना चाहिए। अच्छी लोकेशन का मतलब यह नहीं है कि आपका घर बीच सिटी में हैं और सिटी के अन्य भागों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आपका ऑफिस कहां है,आपके बच्चो के स्कूल और कॉलेज कितने दूर है आपका यात्राओं पर कितना खर्च होगा आदि। नोब्रोकर लाइफ स्कोर कैलकुलेटर का उपयोग करके घर के लिए एक अच्छी लोकेशन ढूंढना आसान हो गया है ।
इस कैलकुलेटर द्वारा आपको एक रिपोर्ट दी जाएगी जिसमें आपको यह समझाया जाएगा की सही लोकेशन पर रह कर आप अपना कितना समय और पैसा बचा सकते है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय का पर्यावरण पर भी प्रभाव पड़ता हैं।
हमें आशा है कि ऊपर दिए गए फैक्टर्स आपको आपके परिवार के लिए सही किराए के घर या किराये के अपार्टमेंट ढूंढने में मदद करेंगे। यदि आपके पास समय नहीं है, तो आप चिंता ना करें, नोब्रोकर के विशेषज्ञ, ऐसे सभी घर ढूंढने में आपकी मदद करेंगे जो आपकी सभी ज़रूरतों को पूरा करते हों।
Most Viewed Articles
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग क्या है और आपको इसकी ज़रुरत क्यों है?
January 31, 2025
41953+ views
भारत में घर किराए पर देने के लिए 5 आसान स्टेप्स (कदम)
January 31, 2025
39350+ views
प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए ज़रुरी कानूनी कागज़ात / डॉक्युमेंट्स
January 31, 2025
29686+ views
पुणे के आस-पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए 7 आकर्षक और खूबसूरत जगहें
January 31, 2025
27593+ views
क्या आप लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट और रेंट एग्रीमेंट के बीच का फर्क जानते हैं?
January 31, 2025
21281+ views
Loved what you read? Share it with others!
Recent blogs in
2019 में कब करे गृह प्रवेश, कौन से महीने में कौन सा दिन रहेगा आपके लिए शुभ
January 31, 2025 by Sameer Chaudhary
किराए के घरों के लिए तेज़ और आसान वास्तु उपाय
January 31, 2025 by NoBroker.com
January 31, 2025 by NoBroker.com
घर पर अच्छा वाई-फ़ाई कैसे प्राप्त करें?
January 31, 2025 by NoBroker.com
मकान मालिक से न पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण सवाल जो आपको जानने चाहिए
January 31, 2025 by NoBroker.com
Full RM + FRM support
Join the conversation!