पुट्टी करने में कितना खर्च आता है: Putty Karne Ka Kharcha

Experience The NoBrokerHood Difference!

Set up a demo for the entire community

Thank You For Submitting The Form
Home / Home Services / Painting / पुट्टी करने में कितना खर्च आता है
Q.

पुट्टी करने में कितना खर्च आता है

view 2333Views

1 Year

Comment

1 Answers

1 2023-03-29T11:31:59+00:00

पेन्ट बेहतर दिखने के लिए रंग देने से पहले दीवारों पर पुट्टी करवा लेनी चाहिए। दाम और क्वालिटी के हिसाब से बाजार में अलग-अलग प्रकार के पुट्टी उपलब्ध है। अब आपको कौनसे कंपनी की पुट्टी कितने में आती है, सिंगल-डबल या ट्रिपल कोट की पुट्टी करें ये सब देखना पड़ेगा। तो चलिए ‘पुट्टी करने में कितना खर्च आता है’ कौनसी चीजों पर ये खर्चा निर्भर करता है, इस के बारें में जानकारी लेते है।

घर को बढ़िया तरीके से रंग देना है तो नो ब्रोकर प्रोफेशनल पेंटिंग सर्विसेस् से आज ही कॉन्टैक्ट करें

आपके घर के कितने एरिया में, कौनसी दीवारों पे कितने कोट की पुट्टी करनी है, इसके बारें में पहले तय करें। पुट्टी का रेट और लेबर चार्जेस् दोनों को मिलाके पुट्टी का टोटल खर्चा निकाल जा सकता है। बाजार में अनेक अच्छी कंपनीयो की पुट्टी आसानी से मिलती है; जैसे एशियन, बिरला, जेके, नेरोलॅक आदी इनके रेट एक जैसे नहीं होते। आपके पसंद और मात्रा के अनुसार पुट्टी पैकेट खरीदे। 1 स्क्वेर फुट के लिए 5-8 रुपये लेबर चार्ज करते है।

अभी यहापर एक 10 बाय 10 स्क्वेर फुट रूम के उदाहरण से इसका गणित समझेंगे :

दीवार + सीलिंग   = 4(10 X 10) + (10 X 10)

         

  = 500

दरवाजा + खिड़की  = (4 X 7) + ( 4 X 4)

            

= 44 स्क्वेर फुट

टोटल पुट्टी एरिया  = 500 – 44

             

= 456

अगर 1 kg पुट्टी दो कोट में करेंगे तो 8-10 स्क्वेर फुट एरिया कवर करता है; 3 कोट का उससे कम 5-6 स्क्वेर फुट तक करेगा।

पुट्टी रेट = 456/8 = 57 kg = साधारण 1200 से 1500 रुपये

लेबर रेट = 456 X 5 = 2280

टोटल पुट्टी करने का खर्चा = 1500 + 2280 = 3780 रुपये 

आप ऐसे मान के चल सकते है की पुट्टी और लेबर मिलाके अगर 10 बाय 10 का रूम हो तो साधारण 2500 से 3500 के आसपास रुपये खर्च होंगे और अगर आपको किचन, हॉल, दो रूमवाले पूरे मकान की बाह्य-आंतरिक पुट्टी करवानी हो तो लगभग 20 से 25 हजार रुपयों के ऊपर-नीचे खर्चा आएगा। तो अब उपरोक्त जानकारी से आपको putty karne ka kharcha कितना आता है, इस के बारें में अंदाजा आ गया होगा।  

इससे संबंधित विषय पढ़े :

सबसे अच्छी पुट्टी कौन सी है? बिरला पुट्टी कैसे की जाती है? वॉल पुट्टी के बाद क्या करना चाहिए ?

Most Viewed Questions

Recently Published Questions

Flat 25% off on Home Interiors

Premium Material with Quality Assurance and 10 Years Warranty